फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two child drawn in tank at humirpur.

दूल्हे को देखने गए दो मासूमों की दर्दनाक मौत

Mon, 09 Feb 2015 05:07 PM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
two child drawn in tank at humirpur.

अपने गांव आ रही बारात और दूल्हे को देखने के लिए घर से दौड़े दो मासूमों की कुंए में डूबकर मौत हो गई। दोनों के शव सुबह कुंए में तैरते हुए मिले। घटना हिमाचल के जिला हमीरपुर के भोरंज की है।

विज्ञापन


यहां उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत धिरड़ के गांव खुराल में देर रात दो बच्चे एक कुंए में गिर गए। जब तक परिजन दोनों को ढूंढ कर कुंए से बाहर निकाल पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, गांव में शादी के जश्न की जगह मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार देर रात की है।
विज्ञापन


मृतक बच्चों में से एक तीसरी और दूसरा पांचवीं कक्षा का छात्र था। इस दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

बारात देखने दौड़े थे मासूम

two child drawn in tank at humirpur.

जानकारी के अनुसार भोरंज के इस गांव में लड़की की शादी थी। इसके लिए दूसरे गांव से लड़के की बारात आ रही थी। रविवार देर रात लड़के की बारात गांव में दाखिल हुई।

जैसे ही इन बच्चों ने शहनाई और ढोल नगाड़े की आवाज सुनी कि ये दुल्हे को देखने के लिए सड़क की ओर दौड़ गए। अंधेरा होने के कारण इन्हें रास्ते के किनारे बना कुंआ दिखाई नहीं दिया। ये कुंए में गिर गए और इनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 8 वर्षीय निखिल पुत्र अमर सिंह और 11 वर्षीय सुमित उर्फ मित्तू पुत्र विधि चंद निवासी ग्राम पंचायत भलवानी के गांव भौर के रूप में हुई है। दोनों अपने दादा-दादी के साथ खुराल गांव में शादी समारोह में आए हुए थे।

बैंडबाजे में दब गई चीखने चिल्‍लाने की आवाज

two child drawn in tank at humirpur.

पुलिस के अनुसार शायद दोनों चिल्लाए भी होंगे लेकर बैंडबाजे में उनकी चीख दब गई। दोनों बच्चों के माता पिता को जब देर रात भी ये बच्चे नहीं मिले तो सुबह होते ही इनकी तलाश की। थोड़ी दूरी पर जाकर जब ये कुंआ देखा तो दोनों बच्चों की लाशें इसमें तैर रही थी।

बाद में गांव के लोगों ने दोनों शवों को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद उन्हें तुरंत भोरंज अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि यह कुंआ काफी गहरा था और इसके चारों ओर भी कोई रे‌लिंग भी नहीं लगाई गई थी। फिलहाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना की भोरंज एसडीएम राकेश शर्मा को सूचना मिलते ही स्थिति का जायजा लेने मृतक बच्चों के गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को 10-10 हजार रुपये की फौरी आर्थिक सहायत प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed