खेल रही दो मासूमों को संदूक में मिली खौफनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मासूम बच्चियां खेल रही थी तभी कुछ ऐसा हुआ कि दोनों को खौफनाक मौत मिली। मामला इतना सनसनीखेज है कि सुनने वालों की रूह कांप उठी। नीयती ने दो मासूम बच्चियों को ऐसी खौफनाक मौत दी कि सुनने वालों की भी रूह कांप उठी।
देवभूमि हिमाचल में खेल खेल में दो बच्चियां संदूक में छुपी मगर फिर उससे जिंदा बाहर नहीं निकल पाई। रामपुर कांदरी गांव में यह दर्दनाक घटना हुई है। दोनों बहने खेलते हुए अचानक संदूक में छिप गईं। मगर इसी दौरान संदूक का कुंडा खुद ही लग गया और दोनों की दम घुटकर मौत हो गई।
हादसे की पुष्टि करते हुए रामपुर के डीएसपी सोमदत ने बताया कि दोनो बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
खाने की थाली से खुली मौत की गुत्थी
शाम को परिजनों ने लड़कियों की तलाश की तो उनको कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों की नजर संदूक के पास रखी खाने की थाली पर पड़ी तो संदूक का कुंडा खोला गया और संदूक के भीतर दोनों बहनें मृत पड़ी थी।
इस घटना के बाद परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। तलाशी की तो पता चला कि दोनों बहनों ने दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान सोनिका आयु 5 और मोनिका आयु 4 वर्ष पुत्री कुंदन निवासी नेपाल के रूप में हुई है। दोनों कांदरी स्कूल में पढ़ती थी। सोनिका पहली और मोनिका चौथी कक्षा में पढ़ती थी।
जानकारी के मुताबिक सोनिका और मोनिका के माता.पिता कांदरी में ही किसी ठेकेदार के साथ काम करने निकले गए थे। वे दोनों घर पर अकेली थी। शाम को जब परिजन काम से लौटे तो दोनों बेटियां कमरे में नहीं थी। उन्होंने आसपास रहने वाले पड़ोसियों से पूछताछ की। लेकिन वे कहीं नहीं मिली। हर तरफ तलाशने के बाद परिजन थक हाकर अपने क्वार्टर लौट आए।