{"_id":"5d1dcaea8ebc3e3cca07b462","slug":"two-arrest-in-attack-on-police-case-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरस पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले दो लोग गिरफ्तार
Thu, 04 Jul 2019 03:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 04 Jul 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चरस पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले हुई दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुलाब दीन सुपुत्र दीन मोहम्मद व हरी चंद सुपुत्र रसालू निवासी देहग्रां तहसील चुराह जिला चंबा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर चरस पकड़ने चुराह उपमंडल के देहग्रां पहुंची पुलिस टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया था। इस घटना में एक पुलिस कर्मी को चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
बुधवार को एएसआई यशपाल की अगुवाई में तीसा थाना से चार सदस्यों की टीम उक्त लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उनके घरों में गई थी, लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने पर लोगों के घरों में ताले लटके मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपड़ोस में भी जानकारी एकत्रित करनी चाही, लेकिन उक्त लोगों को न देखने की ग्रामीणों ने बात कही। देर शाम को पुलिस टीम वापसी तीसा थाना लौट आई थी। गुरुवार सुबह पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।