{"_id":"56dfa34d4f1c1bc60d8b4568","slug":"truck-crush-a-person-at-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने रौंद डाला मजदूर, चालक मौके से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने रौंद डाला मजदूर, चालक मौके से फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 09 Mar 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंढीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे 205 पर कल्लर गांव के समीप मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान आजाद अहमद पुत्र समीर गांव सेरी पुरा जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एनएच-205 पर मंगलवार दोपहर को जम्मू निवासी मजदूर आजाद अहमद एनएच के किनारे खड़ा था। इस दौरान वह एक ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
वहां पर स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिला में तेज रफ्तार से चलने वाले ट्रकों ने लोगों की जान मुश्किल में डाल दी है। इससे पहले भी कई राहगीर इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही एनएच पर उस समय पांच वर्ष का मासूम सूर्यांश की मौत हो गई थी। सूर्यांश उस समय ट्रक की चपेट में आ गया था जब वह स्कूल बस का इंतजार कर रहा था।