फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three Youth attack on a Person at Nalagarh.

पुरानी रंजिश में 12वीं के छात्र ने कृपाण से किया युवक पर हमला

Mon, 27 Mar 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ Updated Mon, 27 Mar 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Three Youth attack on a Person at Nalagarh.

जमा एक के छात्र पर तलवार से हमला कर एक युवक को जख्मी करने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि किसी रंजिश के चलते यह झगड़ा सरेराह झगड़ा हुआ है। हमलावर दोस्तों के साथ बाइक पर आया था। रास्ता रोककर तलवार लहराते हुए उसे एक युवक पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


आरोपी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में अध्ययनरत है। मामले में दो अन्य युवक भी नामजद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू हो गई है। उधर स्कूली छात्र द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिए जाने पर चर्चा का माहौल है।
विज्ञापन


मामला हिमाचल के सोलन का है। यहां पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एक युवक को कृपाण से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। हमलावर नालागढ़ के स्कूल का जमा एक का छात्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल की शिनाख्त जानी उम्र 18 साल पुत्र अवतार गांव रख धनसोत  के रूप में हुई है। उसी की शिकायत पर पुलिस छात्र व उसके दो युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के तहत आरोपी छात्र व शिकायतकर्ता के बीच चंद रोज पहले ही किसी बात पर विवाद हुआ था।

इसके बाद रात आठ बजे जब प्रभावित अपने चाचा के बेटे के साथ बंगाला कालोनी रोड़ पर चाउमिन खाने जा रहा था तो आरोपी छात्र अन्य दो अन्य युवकों के साथ बाईक पर आ धमका। तीनों युवकों ने रास्ता रोक लिया।


इस दौरान एक युवक के हाथ में कृपाण देख शिकायतकर्ता भागने लगा। इसी बीच आरोपी युवक ने कृपाण से हमला कर जोनी के दाहिने हाथ की कलाई पर वार कर उसे घायल कर दिया। एसपी बददी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीनों युवकों पर भादसं की धारा 341, 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed