मामा बना हैवान, तीन साल की मासूम से किया दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मां के साथ ननिहाल गई तीन साल मासूम बच्ची अपने मामा की हवस का शिकार हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद बच्ची ने ही मामा की करतूत का खुलासा किया। फिलहाल आरोपी मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।
मासूम से रेप का यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के मंडी में सामने आया है। यहां उपमंडल धर्मपुर के संधोल क्षेत्र में तीन साल की बच्ची के साथ दुराचार किया गया। आरोपी बच्ची का रिश्ते में मामा लगता है।
बताया जा रहा है कि यह पीड़ित बच्ची अपने मां के साथ ननिहाल गई थी। यहीं पर आरोपी ने इसके साथ गलत काम कर दिया। इसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। मगर किसी को इसकी भनक तक नहीं थी कि बच्ची के साथ मामा ने गलत हरकत कर दी है।
बच्ची ने किया खुलासा
एक अगस्त से बच्ची की हालत ठीक नहीं थी। उपचार करवाने के बाद भी जब कोई फर्क नहीं पड़ा तो बच्ची को पूछा गया। बच्ची ने इस बारे में परिजनों को बताया। उसने बताया कि उसके मामा ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दे दी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन शुरू कर दी है।
क्षेत्रिय अस्पताल मंडी बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376, 511 पोक्सो एक्ट सेक्शन-4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू दी है। आरोपी फिलहाल फरार है।