चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बाइक सवार से हथियार की नोक पर लूट
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे में तेजधार हथियार की नोक पर लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस इस केस में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इसमें दो युवक बिलासपुर तो एक ऊना का रहने वाला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस के अनुसार मामला बुधवार रात करीब आठ बजे का है जब जब कमलेश कुमार निवासी छिब्बर घुमारवीं स्वारघाट अपनी भाभी के साथ स्वारघाट से बिलासपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने तेजधार हथियार दिखाकर उनकी बाइक को जबरन रुकवा दिया।
कमलेश ने बताया कि आरोपियों के पास पास तेजधार हथियार देखकर वह घबरा गया। इसके बाद उन्होंने उसे बाइक से उतरकर पैसे, मोबाइल और पर्स देने को कहा। उसने बताया कि आरोपी तेजधार हथियार उसका मोबाइल, वाहन लाइसेंस ओर पर्स छिनकर फरार हो गए।
उसके पर्स में करीब 12,700 रुपये की रकम सहित दस्तावेज भी थे। इसके बाद कमलेश ने फौरन घटना की जानकारी घुमारवीं थाने में दर्ज करवाई। मामला सदर थाने का होने के पर उसे ट्रांसफर किया गया।
धरे गए तीनों आरोपी, पूछताछ जारी
इसके बाद सदर पुलिस ने शिकायतकर्ता की पहचान पर बिलासपुर से ही तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान आफताब निवासी बिलासपुर, अशरफ निवासी बिलासपुर और नेक मोहम्मद निवासी ऊना के तौर पर हुई है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर लूटे गए सामान को रिकवर करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी बरामद किया जा रहा है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि कहीं आरोपियों ने इससे पहले किसी इस तरह की वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है।
एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि छड़ोल के पास एक व्यक्ति से लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।