फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three people died in himachal

ऐसे आई मौत की कोई नहीं बचा सका!

Sun, 27 Jul 2014 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 27 Jul 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
three people died in himachal

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक मासूम को सांप ने उस समय काटा जब वह सो रही थी। आठ वर्षीय बच्ची के परिजनों को इतना भी समय नहीं मिला कि मासूम की जिंदगी बचाने के लिए उसे वह अस्पताल ले जा सकें।

विज्ञापन


मामला सुबाथू क्षेत्र की ग्राम ग्राम पंचायत हरिपुर के धानेरी गांव का है। घर में आठ वर्षीय हसीना सो रही थी, अचानक उसके पांव में दर्द होने लगा। बच्ची ने उठकर अपने पिता को दर्द के बारे में बताया।
विज्ञापन


लड़की के पिता चिरागदीन ने बिजली जलाई तो देखा कि सांप दरवाजे से बाहर निकल रहा था। लड़की की टांग पर सांप के काटने का निशान था। मगर थोड़े समय के बाद लड़की के मुंह से झाग निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक घरवाले अस्पताल जाने की सोचते बच्ची की मौत हो गई। ग्राम पंचायत प्रधान नियाज मोहम्मद ने बताया कि बच्ची की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

शार्टकट से घर जाना पड़ा महंगा, बहकर मौत

three people died in himachal

हिमाचल में कई दिनों से हो रही बारिश से उफान पर चल रही सोलन जिला की सरसा नदी के तेजबहाव में एक युवक की जान चली गई। लोगों के मुताबिक चारों जल्दी घर पहुंचने के लिए शार्टकट रास्ते से नदी पार करके घर जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक चारों युवक सरसा नदी पार काम करने खेड़ा आए थे। घटना शनिवार रात करीब दस बजे की है। जब यह श्रमिक घर लौटते हुए सरसा नदी पर बने वैकल्पिक मार्ग से गुजर रहे थे तो अचानक नदी उफान पर आ गई।

इससे अनवर खान (35) पुत्र हकीमदीन निवासी गांव नानोवाल, पंचायत खेड़ा पानी के बहाव में बह गया। उसके अन्य साथियों जमाल दीन, गुफार व उसके सगे भाई सिकंदर ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रहे।

इसके बाद गुफार समीप की मस्जिद में पहुंचा, जहां से लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को हादसे की सूचना दी। शख्स के बहने की सूचना मिलने के बाद स्‍थानीय लोगों और पुलिस ने छह किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। घटनास्थल से डेढ किमी दूर नानोवाल में युवक का शव पत्थरों के बीच फंसा मिला।

बाइक की पिकअप से टक्कर में युवक की मौत

three people died in himachal

सोलन जिला के बद्दी-सांई मार्ग पर एनआरआई चौक के पास एक बाइक के पिकअप से टकराने से युवक की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है।

रविवार सुबह पांच बजे युवक अपने मित्र को बस पकड़वाने के लिए बाईक लेकर बद्दी बस स्टैंड गया था। वापसी में बसंती बाग से दो सौ मीटर पहले एनआरआई चौक पर खड़ी पिकअप से टकरा गया।

इससे पहले दूध बेचने वाले व्यक्ति ऊना के बगाणा निवासी जसविंद्र को भी बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इससे उसकी टांग व बाजू में फ्रेक्चर हो गई।

बद्दी पुलिस क्यूआरटी वैन से बाइक चालक सुनील को बद्दी सीएचसी लेकर जा रही थी कि युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि मृतक युवक का नालागढ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

24 वर्षीय सुनील कुमार अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। बंगलुरू में बी फार्मा की प्रशिक्षण लेने के बाद एक वर्ष से बद्दी में नौकरी कर रहा था। घर में दो छोटी बहने अभी पढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed