फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three arrested in parwanoo himachal fusillade case and reserve battalions deployed

परवाणू गोलीकांड में 3 गिरफ्तार, दो रिजर्व बटालियन तैनात

Tue, 12 Feb 2019 08:03 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Published by: ashok chauhan Updated Tue, 12 Feb 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
three arrested in parwanoo himachal fusillade case and reserve battalions deployed

औद्योगिक शहर परवाणू में कैंटर यूनियन के विवाद को लेकर बीते दिन हुई दो बार हवाई फायरिंग, मारपीट और तोड़-फोड़ मामले में पुलिस ने अमरनाथ गुट के तीन समर्थकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शेर सिंह, प्रमोद शर्मा और पिंजौर निवासी घनश्याम हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को शेर सिंह को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि, गोलियां चलाने वाला मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दो रिजर्व बटालियन तैनात कर दी हैं।
विज्ञापन


हिरासत अवधि पूरी न होने की वजह से घनश्याम और प्रमोद शर्मा को पुलिस ने कोर्ट में पेश नहीं किया है। परवाणू में उपजे तनाव के बाद मंगलवार को फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाकर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। इनमें गोली दागने के सुबूत, पिस्टल और उसकी मारक क्षमता के संबंध में छानबीन की गई है। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि परवाणू में हालात अब नियंत्रण में हैं।

थाने के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन 

three arrested in parwanoo himachal fusillade case and reserve battalions deployed

पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। किसी तरह की कोई अनहोनी न हो इसके लिए दो रिजर्व बटालियन परवाणू में तैनात कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही गोलीकांड में शामिल मुख्य आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

उन्होंने उद्योगपतियों व कामगारों को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाने की बात कही है। परवाणू में पुलिस थाना के बाहर सोमवार शाम भाजपा के अमरनाथ गुट के समर्थकों और महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान जिला प्रशासन सोलन के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। उन्होंने पुलिस पर निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करने और हरदीप सिंह बावा समर्थकों पर कार्रवाई न करने का विरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed