फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three arrested in cgl paper leak case linked to Shimla

शिमला से जुडे़ सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में तीन गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2019 10:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jun 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in cgl paper leak case linked to Shimla

सीबीआई ने राजधानी शिमला से जुडे़ कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी उस कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं जिसे एसएससी ने ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए आउटसोर्स आधार पर काम दिया था। सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


मामले में कंपनी के शिमला, दिल्ली, नोएडा समेत 12 ठिकानों पर 23 मई 2018 को सीबीआई ने छापामारी कर बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य दस्तावेज सीज किए थे। फिलहाल तीनों आरोपियों को विशेष जज सीबीआई की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से उन्हें 10 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि 2017 में एसएससी द्वारा करवाए जाने वाले संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा में कथित तौर पर पेपर लीक हो गया था।

जिसके बाद संयुक्त स्नातक स्तर के कथित पेपर लीक की वजह से काफी विरोध-प्रदर्शन हुआ था। मामले की सीबीआई जांच करवाई गई और एसएससी ने फैसला लिया कि जबतक जांच एजेंसी अपनी जांच को पूरा नहीं कर लेती परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे।

ये है पूरा मामला

इस परीक्षा में लगभग 30.26 लाख उम्मीदवारों ने विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों की आठ हजार भर्तियों के लिए परीक्षा दी थी। जहां 15.43 लाख बच्चों ने अगस्त 2017 को टायर 1 की परीक्षा दी थी। वहीं इसमें से 1.89 लाख उम्मीदवारों को चुना गया था। इन उम्मीदवारों को टायर 2 की परीक्षा देनी थी। इनमें से भी 1.41 लाख उम्मीदवारों ने 206 स्थलों पर जाकर परीक्षा दी थी। हालांकि मामले में उच्चतम न्यायालय ने परिणाम जारी करने पर लगी रोक हटा ली थी।

अदालत ने कर्मचारी चयन आयोग को केंद्र सरकार की नौकरियों में भर्ती को लेकर आयोजित सीजीएल 2017 के परीक्षा परिणाम जारी करने के निर्देश थे। इसके अलावा अदालत ने सेवानिवृत्त जज के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया था जिसे नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को पूरी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ आयोजित करने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए इसके सुझाव भी देना था। अभी फिलहाल सीबीआई मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed