फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three ACs stolen from showroom by giving fake cheques to meet the drugs addiction

नशे की तलब मिटाने को फर्जी चेक देकर शोरूम से उड़ा लिए तीन एसी

Fri, 21 Jun 2019 11:25 AM IST
Krishan Singh शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jun 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Three ACs stolen from showroom by giving fake cheques to meet the drugs addiction

चिट्टे के नाम से कुख्यात हेरोइन जैसे घातक नशे की तलब मिटाने को अब शहर के कुछ नशेड़ी युवा दुकानों में ठगी व जालसाजी पर उतर आए हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब एक नशेड़ी युवा शहर के ही एक नामी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से दुकानदार को फर्जी चेक थमाकर तीन एयर कंडीशनर (एसी) उड़ा ले गया।

विज्ञापन


करीब एक लाख की कीमत से ऊपर के इन एसी को इस युवक ने शहर में ही कुछ लोगों को औने-पौने दाम पर बेच भी डाला। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिन्हें ये एसी बेचे गए, उनके साथ इस युवक का नशे को लेकर लेन-देन सामने आया है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। जानकारी के मुताबिक बीते रोज रोटरी चौक स्थित एक शोरूम में एक युवक एसी खरीदने आया। युवक ने एक विंडो एसी पसंद किया, जिसके भुगतान की एवज में युवक ने शोरूम में मौजूद कर्मियों को एक्सिस बैंक का एक फर्जी चेक थमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद वही युवक दूसरे दिन दो ब्रांडेड स्पिलट एसी ले गया और उसी तरह फर्जी चेक के जरिये भुगतान कर दिया। शोरूम के मालिक ने जब उन चेक की जांच की तो वे फर्जी निकले, जिस पर दुकानदार ने अपने स्तर पर युवक को धरा और पुलिस के हवाले किया।

 पुलिस पूछताछ में उक्त युवक ने कबूला कि उसने नशे की तलब मिटाने के लिए यह काम किया है। वहीं, सूत्र बताते हैं कि जिन लोगों को युवक ने एसी बेचे, उनके साथ भी युवक की नशे को लेकर सांठगांठ सामने आई है। नशे की डोज का जुगाड़ करने के लिए जालसाजी के ट्रेंड ने पुलिस को भी सकते में ला दिया है। शोरूम के मालिक ने दुकान से ठगी के जरिए ले जाए गए एसी अपने स्तर पर रिकवर तो कर लिए, लेकिन उसके बदले में उन्हें हजारों रुपये का भुगतान करना पड़ा।

दुकान मालिक मुकेश साहनी ने इस बाबत सिटी चौकी सहित थाना में शिकायत दर्ज करवाकर उसके साथ हुई ठगी के पैसे दिलाने की गुहार लगाई है ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार धीमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो युवकों से पूछताछ की है। प्रारंभिक पूछताछ में युवकों के बीच नशे को लेकर सांठगांठ की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले में जांच और कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed