फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   theft case in shimla, toper student arrested.

दसवीं का टॉपर बन गया चोर, जानिए क्यों

Wed, 28 Jan 2015 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Jan 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
theft case in shimla, toper student arrested.

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने एक चोरी के आरोप में आईटीआई के छात्र को गिरफ्तार किया है। छात्र चौड़ा मैदान स्थित संस्थान में इलेक्ट्रिक की पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन


पुलिस भी हैरान है कि उक्त छात्र ने चोरी करने जैसा कदम क्यों उठाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक कसुम्पटी में ही रहता है।
विज्ञापन


छोटा शिमला पुलिस ने आरोपी युवक के पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है। समीप के ही एक सुनसान घर से आरोपी ने दो दिन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान देखकर बदल गई नीयत

theft case in shimla, toper student arrested.

छोटा शिमला के तारा व्यू में मंजू मदान का मकान है। यह दिल्ली में रहती है। यहां प्यारे लाल को केयर टेकर रखा है। पुलिस को दी शिकायत में प्यारे लाल ने कहा था कि चोर यहां से एलसीडी , डीवीडी प्लेयर, गैस सिलेंडर , प्रेस , वॉल वॉच इत्यादि चुरा ले गया।

आरोपी ने बताया कि एक दिन वह घूमते हुए वहां गया तो ताले टूटे थे। वह भीतर चला गया। कीमती सामान देखकर उसके मन में लालच आ गया। दो रातें लगा यह सामान अपने क्वार्टर पहुंचाया।

पुलिस ने जब उसके 10वीं के सर्टिफिकेट देखे तो हर विषय में डिस्टिंकशन थीं। डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed