फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   theft case at nalagarh

गजब! चोरों का ये शाही अंदाज जानकर दंग रह जाएंगे आप

Mon, 31 Mar 2014 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 31 Mar 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
theft case at nalagarh

न्यू नालागढ़ के रिहायशी इलाके में चोरों ने सेंधमारी करके एक मकान से छह लाख के आभूषण चुरा लिए।

विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह रही कि चोर न सिर्फ कीमती सामान ले गए बल्कि शाही अंदाज में यहां कुछ और कारनामा भी कर गए। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार बदमाशों ने घर की रसोई में खाना भी बनाया और खाने के बाद यहां से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार वारदात के वक्त पूरा परिवार मां चिंतपूर्णी के मंदिर दर्शन के लिए गया था। यह मकान मनोज जसवाल का है जो हिम टैक्नो नामक उद्योग में कार्यरत है। इनकी पत्नी निजी स्कूल में अध्यापिका है।
विज्ञापन


घटना के समय कोई घर पर नहीं था। यहां तक की साथ लगते मकान में रहने वाले लोगों को भी इसकी भनक नहीं लगी।

रविवार देर रात अंजाम दी वारदात

theft case at nalagarh

न्यू नालागढ़ फेस 2 के मकान नंबर 146 में चोरों इस वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक मनोज जसवाल अपनी पत्नी व बेटे के साथ शनिवार शाम करीब 7 बजे चिंतपूर्णी माता के दरबार में दर्शन करने गए थे।

ये सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने घर वापिस लौटे तो मुख्य गेट का ताला तो लगा हुआ था। मगर मकान के कमरों के ताले टूटे पड़े थे।

मकान में भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी टूटी हुई थी। पुलिस के मुताबिक चोरों ने करीब 20 तोला सोना चुराया है।

इनमें दो सोने की चेन, चार चूड़ियां, एक नथ, एक टीका, 5 जोड़ी झूमके, करीब 55 चांदी के सिक्कों के अलावा करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी की गई है।

रात्रि गश्त को बढ़ाने की मांग

theft case at nalagarh
न्यू नालागढ़ डवलपमेंट सोसायटी के प्रधान कुलदीप सिंह सैणी ने कहा कि यहां पहले भी मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि सोसायटी ने पुलिस प्रशासन को मांगपत्र सौंपकर गश्त बढ़ाने की मांग की थी, जो पूरी नहीं हुई। उन्होंने इस क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

उधर, डीएसपी निश्चिंत नेगी ने कहा कि करीब छह लाख के जेवर और 25 हजार नगदी चुराने की शिकायत आई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर बाहर जाने पर आसपास के लोगों की सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed