{"_id":"594a683d6b44cf0765ecdefe45cd84b2","slug":"theft-case-at-baba-balal-nath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बालक नाथ मंदिर से राशन चोरी करते पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा बालक नाथ मंदिर से राशन चोरी करते पकड़े
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 27 May 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में न्यास का साढ़े पांच क्विंटल राशन ट्राले में लदा हुआ पकड़ा गया है। इस ट्राले में गेहूं, चावल व दाल की बोरियां भरी हुईं थीं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कुछ शातिर इसे चोरी कर ले जा रहे थे। घटना के समय मंदिर न्यास का स्टोर इंचार्ज छुट्टी पर था। मंदिर के राशन में हेराफेरी सामने आने से न्यास प्रशासन भी सकते में आ गया है। मंदिर न्यासाध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर ने मंदिर अधिकारी को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दोपहर के समय मंदिर न्यास अधीक्षक ने स्टोर के पास एक जीप ट्राला खड़ा देखा। इसमें राशन की बोरियां लदी हुई थीं। जीप में बोरियां देखकर अधीक्षक को शक हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने ड्राइवर का पता कर पूछा तो उन्होंने मंदिर से राशन लेने की बात कबूली। अधीक्षक के जांचने पर इसमें 5 किवंटल गेंहू, 25 किलो दाल तथा 25 किलो चावल की बोरी पाई गई। उन्होंने मंदिर अधिकारी को सूचना दी।
फिलहाल मंदिर न्यास प्रशासन ने राशन जब्त कर लिया है लेकिन अभी तक ट्राला चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं हुई है। अब सबाल उठना लाजिमी है कि स्टोर से राशन किसने जारी किया तथा इसमें कौन दोषी है।