फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   theft attempt at sbi kullu.

कैमरे में कैद हुए बैंक लूटने आए दो नकाबपोश

Wed, 04 Feb 2015 10:53 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
theft attempt at sbi kullu.

दो नकाबपोश दरवाजा तोड़कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दफ्तर में घुस गए और चोरी करने की कोशिश करने लगे। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है। मामला हिमाचल के जिला कुल्लू के सैंज का है।

विज्ञापन


यहां चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक दिन पहले चोरों ने सैंज की तीन दुकानों में डाका डाला। वहीं, मंगलवार रात को एसबीआई बैंक को अपना निशाना बना डाला।
विज्ञापन


चोर बैंक का पिछला दरवाजा तोड़ कर बैंक की सेफ तक तो पहुंच गए थे लेकिन सेफ को तोड़ नहीं पाए। इससे चोरी की एक बड़ी वारदात होने से बच गई।

सुबह चला घटना का पता

theft attempt at sbi kullu.

सोमवार रात को चोरों ने सैंज बाजार की तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपयों का सामान उड़ा लिया था। अब बाजार में स्थित एसबीआई की शाखा में पिछला दरवाजा तोड़कर डाका डालने का प्रयास किया गया।

वारदात का पता बुधवार सुबह उस समय लगा, जब बुधवार को बैंक खुला। इस दौरान पाया गया कि बैंक के पिछले दरवाजे को तोड़ा गया है। बैंक प्रबंधन ने इसकी सूचना तुरंत सैंज पुलिस चौकी को दी।

सैंज चौकी प्रभारी यशवंत सिंह ने मौके पर पहुंच कर पूरी घटना का जायजा लिया। जांच में पाया गया कि चोरों ने अंदर घुसकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचने का प्रयास किया है। काफी प्रयास के बाद भी चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा।

कैमरे में दिखे दो नकाबपोश

theft attempt at sbi kullu.

पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश लोग देर रात बैंक के अंदर दिखे हैं। बंजार थाना प्रभारी सरण शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर तमाम पहलुओं की जानकारी ली।

सैंज चौकी प्रभारी यशवंत सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फु टेज में पिछले दरवाजे और ग्रिल के ताले तोड़कर दो लोग बैंक के अंदर प्रवेश हुए है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बैंक में नहीं हुआ कोई लेनदेन
बैंक में हुई चोरी के प्रयास की ताजा वारदात के बाद बैंक में पूरा दिन लेनदेन न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक के जोनल मैनेजर सुभाष शर्मा ने भी सैंज पहुंचकर बैंक के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और पुलिस से इस तरह की घटनाएं रोकने लिए सहयोग मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed