फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   theft at shimla jakhu temple.

शिमला के बाबा बालकनाथ मंदिर में फिर चोरी

Wed, 20 May 2015 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 May 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
theft at shimla jakhu temple.

नकाबपोश चोरों ने बाबा बालकनाथ मंदिर जाखू का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इससे पहले भी मंदिर में दो बार चोरी का प्रयास हो चुका है। इस बार चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे उन्होंने पहले मंदिर की रैकी की वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए आरोपियों ने अपने चेहरों को छिपा लिया।

विज्ञापन


नकाबपोश इन चोरों की फुटेज में केवल आंखें ही नजर आ रही है। चोरों ने तसल्ली से दो दान पात्रों को तोड़कर पैसे निकाल लिए। चोर मंदिर से करीब पचास हजार नकद, सोने की चेन और बाबा बालकनाथ का चांदी का छत्र और चांदी की सिंघी चुरा ले गए। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब पुजारी मंदिर में पहुंचे तब उन्हें चोरी का पता चला।
विज्ञापन


मंदिर के मुख्य गेट पर लगा कुंडा उखाड़ा हुआ था। मंदिर में दो दान पात्रों के ताले टूटे हुए थे। इसमें चढ़ावा गायब था। बाबा बालकनाथ और लक्ष्मी मां की मूर्तियों में लगे जेवरात भी गायब थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर बाबा बालक नाथ सभा जाखू के वरिष्ठ उपप्रधान किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि मंदिर में सीसीटीवी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी थेफ्ट लॉक की खरीद की जा रही है। एक जून से चौकीदार भी डयूटी संभाल लेगा। इससे पहले दो बार मंदिर में चोरी के प्रयास किए गए हैं। डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बाबा जी के दरबार से मोर पंख भी ले गए
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बाबा बालक नाथ का मोर के पंखों वाला झाड़ू भी चोर ले गए। इस झाड़ू से मंदिर के पुजारी श्रद्धालुओं को बाबा बालक नाथ की ओर से आशीर्वाद देते थे। मंदिर के तीन पुजारी मंदिर के साथ वाले कमरे में सोए हुए थे लेकिन उन्हें किसी तरह की कोई आहट तक नहीं सुनाई दी।


सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चोर संख्या में तीन थे, इनमें से एक चोर बाहर खड़ा था और दो मंदिर के भीतर दाखिल हुए। ये चोर रात करीब 11 बजकर 18 मिनट पर मंदिर में आए और आराम से चोरी को अंजाम दिया। करीब 1 बजकर 6 मिनट पर चोर मंदिर से बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed