टैंपो पलटने से एक की मौत, 25 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ें, आग की लपटों में जिंदा जली 6 साल की मासूम
पुलिस के अनुसार ये सभी लोग लुधियाना के धर्मपुरा इलाके के रहने वाले हैं। ये एक टैंपो में सवार होकर हमीरपुर के दियोटसिद्घ स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे।
यहां इनका लंगर लगाने का कार्यक्रम था लेकिन दोपहर करीब पौने एक बजे हरसौर के पास इनकी गाड़ी पलट गई। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
गाड़ी में थे 40 लोग, 25 से ज्यादा घायल
पुलिस के अनुसार इस गाड़ी में करीब 40 लोग सवार थे। इनमें से 25 लोगों को चोटें लगी हैं। वहीं सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को हमीरपुर और शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद इन्हें बड़सर अस्पताल लाया गया।
फिलहाल सभी घायलों को उपचार चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है।