{"_id":"36410f88a02009a35ca51d3e75d0fad4","slug":"tempo-car-accident-in-bilaspur-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैम्पों-कार की टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैम्पों-कार की टक्कर, एक की मौत
बयूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
Updated Sun, 27 Apr 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं शहर में स्वामी विवेकानंद कॉलेज के समीप रविवार सुबह करीब चार बजे एक तेज रफ्तारी टैम्पों ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य सवार घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टैंपो चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह तकरीबन चार बजे एक मारुति कार एचपी-03सी-0627 दधोल से बिलासपुर की ओर जा रही थी। घुमारवीं कॉलेज के सामने कल्लरी मोड़ के समीप अचानक विपरीत दिशा से आ रहे टैंपो ने कार को जोरदार टक्कर मार ली।
विज्ञापन
इस हादसे में कार में सवार नस्वाल गांव का 19 वर्षीय शशि हीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बिलासपुर अस्पताल लेकर जा रहे थे। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डीएसपी अंजनी जस्वाल ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
अज्ञात वाहन और उसके चालक को पकड़ने के लिए हमीरपुर, शाहतलाई, बड़सर, ऊना, कांगड़ा के पुलिस थाना में वायरलैस के द्वारा मैसेज कर दिया है।
तलाई, बड़सर और हमीरपुर में उन्होंने पुलिस की टीमें गठित करके अज्ञात वाहन को पकड़ने के लिए भेज दी है। अभी तक उसका सुराग नहीं लग पाया है।