घर में घुसकर शिक्षिका की गोली मारकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के बनूटी में दिन दहाड़े घर में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला की पहचान सुषमा शर्मा (56) के तौर पर हुई है।
वह केंद्रीय विद्यालय जतोग में तैनात थी। इन दिनों स्कूल में छुट्टियां चल रही हैं, इसके कारण वह घर में अकेली थी। वारदात दिन के समय अंजाम दी गई। लेकिन इसका आसपास के लोगों को पता तक नहीं चला।
उधर, पुलिस ने हत्या की सूचना मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया है। जांच टीम ने मौके का जायजा भी लिया है लेकिन फिलहाल कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए हैं।
अकेला पाकर मारी गोली
पुलिस के अनुसार छुट्टी होने के कारण शिक्षिका घर पर अकेली थी। इनके पति डा. वाईपी शर्मा दोपहर 12 बजे घर से निकले थे। इसी बीच कुछ लोग घर में घुस गए और हत्या कर डाली।
शाम को जब वाईपी शर्मा घर लौटे तो घटना का पता चला। देखा कि पत्नी को किसी ने गोली मार दी है। इसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
शाम करीब साढ़े छह बजे बालूगंज पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना से बनूटी और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया गया है।
जमीनी विवाद हो सकता है हत्या का कारण
पुलिस के मुताबिक घर में किसी तरह की लूट के निशान नहीं मिले हैं। सारा कीमती सामान यथास्थान है। सुषमा के गले में पड़ा सोने का मंगलसूत्र भी सही हालत में है।
अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्याकांड के पीछे कोई रंजिश हो सकती है। इसे जमीनी विवाद से भी जोड़ कर देखा जा रहा है क्योंकि ये परिवार बाहर से आकर यहां बसा था। पुलिस ने उनके पति से भी बात की है।
उनका किन लोगों पर उन्हें शक है? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। देर रात तक एसपी अभिषेक दुल्लर टीम के साथ मौके पर रहे। देर शाम पुलिस ने कुछ जगहों पर दबिश भी डाली। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।