फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teacher clicks Student's pic from mobile, uploads it on facebook.

टीचर ने फेसबुक पर डाले छात्राओं के फोटो, बवाल

Tue, 02 Sep 2014 12:07 AM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Teacher clicks Student's pic from mobile, uploads it on facebook.

नादौन के सरकारी कॉलेज में एक शिक्षक ने कॉलेज की कुछ छात्राओं के परीक्षा देते हुए एक माह पुराने फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। शिक्षक ने कॉलेज की एक शिक्षिका का झूठा प्रार्थना पत्र भी फेसबुक पर डाला है। इस पर भद्दे कमेंट आ रहे हैं। सोमवार को गुस्साए छात्र-छात्राओं ने शिक्षक की इस हरकत पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की।

विज्ञापन


यही नहीं कॉलेज गेट पर शिक्षक का पुतला भी फूंका गया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से शिक्षक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले को पुलिस को सौंपा और पुलिस ने प्रवक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार छात्राओं को रविवार को ही फोटो अपलोड करने की जानकारी दोस्तों से मिली।
विज्ञापन


फोटो पर कुछ अभद्र कमेंट भी किए गए हैं। इस कारण छात्राएं भड़क गईं। सोमवार को छात्र संघों और कॉलेज छात्रों ने खूब हंगामा किया।

'लड़कियों का ही फोटो क्यों खींचा'

Teacher clicks Student's pic from mobile, uploads it on facebook.

छात्राओं ने बताया कि फोटो में करीब 20 लड़कियां परीक्षा देते हुए दिख रही हैं। छात्राओं का आरोप था कि यदि शिक्षक की नीयत ठीक होती तो कमरे में बैठे अन्य विद्यार्थियों का फोटो भी खींचा होता। केवल कुछ ही लड़कियों का फोटो क्यों खींचा गया? सोमवार को प्रशासनिक भवन के समक्ष विद्यार्थी धरने पर भी बैठ गए।

कॉलेज प्राचार्या नीलू कंवर ने दोनों मामलों की जांच कॉलेज के महिला विंग को सौंपी है। कमेटी की सिफारिश के बाद मामला पुलिस को भेज दिया गया। प्राचार्या नीलू कंवर का कहना है कि कॉलेज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को वूमेन सेल का सौंपा है। नादौन पुलिस थाना में भी वीमेन सेल की रिपोर्ट की कॉपी भेज दी गई है।

उधर, थाना नादौन प्रभारी जसबीर ठाकुर ने बताया कि कालेज प्रशासन की शिकायत पर प्रवक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। साइबर क्राइम के अंतर्गत छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed