कंडाघाट में युवक ने फंदा लगा दे दी जान, निजी बस ने रौंद डाला व्यक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने कंडाघाट में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान हेमू निवासी चायल चौक दोलग के रूप में हुई है। हेमू पेशे से चालक था और अपने परिवार के साथ यहां किराये के मकान में रहता था।
परिजनों के अनुसार मंगलवार रात को हेमू चुपचाप घर से निकल गया। वह गाड़ी चलाता था इसलिए परिजनों ने ज्यादा पूछताछ नहीं की। सुबह आसपास के ग्रामीणों ने परिजनों को उसके पेड़ पर लटके होने की सूचना दी। इसके बाद पंचायत प्रधान और पुलिस को जानकारी दी गई।
पुलिस की मौजूदगी में हेमू के शव को पेड़ से उतारकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने संदिग्ध हालत में मौत का मामला मानकर छानबीन शुरू की है।
मृतक के आसपास किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने परिजनों से भी इस मामले को लेकर पूछताछ की है लेकिन आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि शव फंदे से लटका था। शुरूआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कोई खुलासा कर पाएगी।
सड़क पार कर रहे व्यक्ति को वाहन ने रौंदा, मौत
बददी नालागढ़ हाईवे पर हररायपुर में सड़क पार कर रहे एक प्रवासी को तेज रफ्तार निजी बस ने रौंद डाला। घायल को तुरंत अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में संजीव कुमार पुत्र सितार राम निवासी गांव हररायपुर डाकघर गुरूमाजरा तहसील बददी ने बताया कि वह शाम को घूमने सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पा रहे व्यक्ति को एक निजी बस ने टक्कर मार दी। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान रामदास पुत्र ईशरी प्रसाद निवासी बरेली यूपी के रूप में हुई है।