{"_id":"0bd2a124bd1a92439235d7212a510f9f","slug":"suicide-case-in-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुपरवाइजर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला सुपरवाइजर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-1 में मंडी की एक महिला ने आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार देर रात की है। उक्त महिला अपने पति के साथ परवाणू की कंपनी में सुपरवाइजर कार्य करती थी। पुलिस ने शव बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला अपने पति के साथ परवाणू में काफी समय से रह रही थी। उनकी एक लड़की भी है। घटना के समय महिला का पति बेटी के साथ करसोग मंडी गया हुआ था।
विज्ञापन
वीरवार सुबह जब उक्त महिला कंपनी में काम करने नहीं पहुंची तो कंपनी के सुपरवाइजर ने उसके घर गया जहां महिला को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया।
इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी मिनाक्षी ने की है।
विज्ञापन