फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suicide case in chamba and mandi

विवाहिता ने की आत्महत्या, पति समेत चार गिरफ्तार

Sun, 28 Feb 2016 08:06 AM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 08:06 AM IST
विज्ञापन
suicide case in chamba and mandi

मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र के चलाह गांव में महिला ने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने बल्ह थाना में दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी चलाह गांव में मौके पर छानबीन की है।

विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को चलाह गांव निवासी पल्लवी पत्नी हरीश कुमार ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर लटक गई। ससुराल वाले उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मृतका पल्लवी के पिता सतीश कुमार निवासी टारना रोड मंडी ने बल्ह थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी की शादी ढाई साल पहले चलाह गांव निवासी हरीश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति, सास, ससुर व देवर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


इससे तंग आकर पल्लवी ने आत्महत्या की है। शुक्रवार शाम को पल्लवी की मौत की खबर मिलते ही मायके से कई लोग निजी अस्पताल पहुंचे। गुस्साए मायके वालों ने एनएच पर चक्का जाम का प्रयास किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चित सेन व डीएसपी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 304 बी,
विज्ञापन
विज्ञापन


306 व 34 के तहत मामला दर्ज कर पति हरीश कुमार, ससुर यशवंत सिंह, सास शकुंतला देवी, देवर चेतन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता लगेगा। शनिवार को फॉरेंसिक टीम ने भी चलाह गांव जाकर स्पॉट का जायजा लिया।

डैम में कूदी विवाहिता, पति गिरफ्तार

suicide case in chamba and mandi

चंबा जिले की चुराह घाटी स्थित बैरास्यूल डैम में शनिवार सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता ने कूदकर अपनी जान दे दी। मामले की सूचना पुलिस चौकी नकरोड़ को मृतका के जीजा ने फोन पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डैम में में तैर रहे शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान बीतो देवी पत्नी जर्म सिंह गांव राहलाई, पंचायत सिधोट, तहसील चुराह के रूप में हुई है।

बीतो देवी के भाई ध्यान सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा जर्म सिंह उसकी बहन को परेशान करता था। इसी वजह से उसने तंग आकर यह कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी जर्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार बीतो देवी अपनी ममेरी बहन के घर आई हुई थी।

शनिवार सुबह बीतो देवी का शव बैरास्यूल डैम में तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने सभी पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद महिला के पति के खिलाफ भादंसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

डीएसपी चंबा हेड क्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामला बेहद संगीन है। जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले में आरोपी पति को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। सभी पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed