{"_id":"78b6579c51a0dea6d6866ed89a90d33b","slug":"suicide-case-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ कि फंदे से झूल गई नौंवी की मंजू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐसा क्या हुआ कि फंदे से झूल गई नौंवी की मंजू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 15 Apr 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा के थाना क्षेत्र नूरपुर के अंतर्गत गंगथ कस्बे की एक नाबालिग छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने की वजह छात्रा के एक ही कक्षा में बार-बार फेल होना बताई जा रही है।
पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पिता रोशनदीन का कहना है कि मंगलवार सुबह काफी देर तक उनकी बेटी नहीं उठी। इसके बाद जब खिड़की से अंदर देखा तो पता चला कि बेटी ने सुसाइड कर लिया है।
कमरे के भीतर उनकी बेटी का शव छत की कड़ी से लटक रहा था। उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना गंगथ पुलिस चौकी को दी।
सूचना मिलते ही गंगथ पुलिस चौकी प्रभारी सुरजीत कुमार ने टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया।
फेल होने से तनाव में थी मंजू
पिता रोशनदीन के मुताबिक उनकी बेटी नवमी कक्षा में दो बार फेल हो गई थी।
इससे वह कुछ दिन से तनाव में थी। इसी के चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।