शिक्षक दिवस: टीचर को मिली ये दर्दनाक सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी शिक्षक दिवस समारोह के जश्न में डूबे थे। स्कूल पहुंच रहे छात्र अपने अध्यापकों को टीचर्स डे की शुभकामनाएं भी दे रहे थे। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसा हुआ कि पूरा समारोह ही फीका पड़ गया। मामला हिमाचल के जिला मंडी के चुराग स्कूल का है।
यहां दोस्तों के साथ एक छात्र स्कूल परिसर में शिक्षकों को खूब गालियां निकाल रहा था। इनकी आवाज सुनकर टीजीटी मेडिकल अध्यापक संदीप कुमार और संतोष कुमार प्रवक्ता वाणिज्य यहां पहुंचे।
इन्होंने बच्चों को समझाने की कोशिश की। लेकिन ये मानने की बजाए उलझना शुरू हो गए। लड़के स्कूल के डीपीई को गालियां दे रहे थे। जब शिक्षकों ने गालीगलौच न देने के लिए कहा तो एक छात्र ने अध्यापक संदीप कुमार से हाथापाई शुरू कर दी।
पुलिस ने किया केस
आरोपी छात्र ने सबके सामने ही टीजीटी की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने के लिए मौके पर प्रधानाचार्य मंगत राम कपूर, एसएमसी सदस्य और अन्य अध्यापक भी आए। तब तक छात्र मौके से फरार हो गया।
वहीं, स्कूल के छात्रों के सामने हुई इस पिटाई के बाद माहौल खराब हो गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
डीएसपी कुलभूषण वर्मा का कहना है कि आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है। इसके अलावा स्कूल के अन्य छात्रों और शिक्षकों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।