फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   student commit suicide in sirmour

छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखा- मेरे साथ गलत किया गया

Thu, 28 Dec 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर) Updated Thu, 28 Dec 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
student commit suicide in sirmour

सोलन जिले के एक शिक्षण संस्थान में बी-फार्मा का कोर्स कर रहे छात्र ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक शिलाई के पश्मी गांव का निवासी था। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक ने फंदा लगाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें कहा गया है कि उसके साथ शिक्षण संस्थान के कुछ लड़कों ने उसके साथ गलत काम किया है।
विज्ञापन


इस वजह से वह यह कदम उठा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत ग्वाली के पश्मी गांव को 22 वर्षीय हेमंत सोलन के एक निजी शिक्षण संस्थान में बी फार्मा का कोर्स कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को उसने अपने घर में फंदा लगा लिया। हालांकि, उसे फोरन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मौके एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसके बाद ग्रामीण मृतक को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा लेकर गए।

student commit suicide in sirmour

पुलिस ने सुसाइड नोट के बाद गहनता से जांच के लिए मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम करवाया गया। सुसाइड नोट में यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर उसके साथ क्या हुआ। न ही उसने किसी पर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में किसी का नाम भी नहीं लिखा गया है। 

डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि युवक ने मंगलवार को फंदा लगाकर जान दी है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें सिर्फ इतना लिखा है कि उसके साथ गलत किया गया। जिस वजह से उसने यह कदम उठाया। इससे ज्यादा कुछ नहीं लिखा है।

पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि सुसाइड करने से पहले आखिर उसके साथ क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि फिलहाल परिजनों ने भी पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है। फिलहाल सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed