{"_id":"6166c85a7ad5d1144e4e59fc8fd75687","slug":"student-commit-suicide-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर को सबक सिखाने की बात कह निगला जहर!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर को सबक सिखाने की बात कह निगला जहर!
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
Updated Sun, 25 May 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
बारहवीं में पड़ने वाले एक छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। छात्र को 108 एंबुलेंस की मदद से खंड चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अपने शिक्षकों को सबक सिखाने के चक्कर में उससे ऐसा कदम उठाया। बहरहाल, पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि उसने कौन सी जहरीली दवा निगली और कहां से खरीदी?
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार छात्र को किसी बात पर स्कूल प्रबंधन ने चेतावनी दी होगी। छात्र स्कूल में शरारतें करने से बाज नहीं आ रहा था। इस पर उसे कड़ी हिदायत दी गई कि वह भविष्य में ऐसा न करे।
विज्ञापन
लेकिन छात्र ने शिक्षकों को आंखें दिखाईं और कई बार मना किए जाने के बावजूद उक्त छात्र ने जब अपनी आदत नहीं सुधारी तो छात्र से परेशान आकर स्कूल प्रबंधन ने उसके माता-पिता को स्कूल बुलाया।
इसकी जानकारी मिलते ही उक्त छात्र ने स्कूल में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। बच्चों ने शिक्षकों को सूचित किया। अन्य बच्चों ने बताया कि छात्र बेहोश होने से पहले कह रहा था कि उसने शिक्षकों को सबक सिखाने के लिए जहर निगला है। फिलहाल, छात्र का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उधर, डीएसपी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्र ने शरारत-शरारत में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। अभिभावकों और शिक्षकों से पूरी जानकारी ली जा रही है।