SP ने पुलिस चौकी में छापा मारा तो सजी थी महफिल, सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने देर रात अखाड़ा बाजार स्थित शहरी पुलिस चौकी में छापा मारा। इस दौरान चौकी प्रभारी और मुंशी परिसर में शराब पीते हुए पकड़े गए। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रभारी और मुंशी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच बैठाई गई है।
एसपी ने भुंतर और महिला थाना का भी निरीक्षण किया। दोनों ही जगह सब सामान्य पाया गया। शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कोताही को हल्के में नहीं लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भविष्य में भी इस तरह का औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा
बताया जा रहा है कि एसपी को सूचना मिली कि शहरी पुलिस चौकी परिसर में पुलिस कर्मचारी महफिल सजाए हुए है। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत शहरी पुलिस चौकी में दबिश दी।
इस दौरान चौकी प्रभारी व मुंशी नशे में पाए गए। एक पुलिस जवान सही पाया गया। प्रभारी व मुंशी ड्यूटी पर नहीं थे, लेकिन दोनों चौकी परिसर में शराब पी रहे थे।