{"_id":"d76adf15573fadc55afe1748fce14882","slug":"someone-robbed-a-laywer","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुखरी दिखाकर लूट लिया वकील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुखरी दिखाकर लूट लिया वकील
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Mar 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड बैरियर पर देर रात एक वकील को तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया। वारदात उस समय हुई जब वकील कार्यालय से घर की ओर जा रहे थे। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने जबरन जेब से 7200 रुपये निकाल लिए। इसके बाद सभी कार में बैठकर बदमाश संकटमोचन की ओर फरार हो गए।
रविवार सुबह इस बारे में थाना बालूगंज में लिखित में शिकायत दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक यह वारदात देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अंजाम दी गई। इस इलाके में आए दिन नशेड़ी हुड़दंग करते रहते हैं। वारदात के पीछे पुलिस इन्हीं के हाथ होने का अंदेशा जता रही है।
विज्ञापन