{"_id":"5996a2be4f1c1b591f8b4925","slug":"solan-murder-case-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन मर्डर केस: मां का परिचित ही निकला युवती का कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलन मर्डर केस: मां का परिचित ही निकला युवती का कातिल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सोलन जिले ओच्छघाट में युवती की हत्या के कारणों का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के मनीमाजरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां अपने दोस्त के पास छिपा था। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन से पता लगाकर देर रात करीब ढाई बजे दबिश देकर उसे पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस सुबह पांच बजे तक आरोपी से पूछताछ करती रही। इसके बाद उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस उसे उठाकर सोलन ले आई है। आरोपी की पहचान धर्म सिंह पुत्र कृपा राम निवासी गांव तिमली पंचायत कुठाड़ के रूप में हुई है। यह एक ढाबे पर वेटर का काम करता है।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि वह मृतक युवती की मां कल्पना देवी को करीब डेढ़ साल से जानता था। कल्पना देवी के पास उसके कुछ जरूरी कागजात थे।
इन्हें लेने के लिए वह तीन दिन से उसके घर के चक्कर लगा रहा था। लेकिन कल्पना देवी ने कागजात देने से इंकार कर दिया। बुधवार को जब वह आखिरी बार कल्पना देवी के घर गया तो वहां उसकी बेटी अकेली थी।
विज्ञापन
हत्या से पूर्व बेटी ने आरोपी को नमकीन तथा बिस्कुट खिलाए। इन्हें वह उसी समय पास की एक दुकान से लेकर आई थी। इसके बाद धर्म सिंह और हत्या की शिकार हुई युवती के बीच कागजातों को लेकर बहस शुरू हो गई।
आरोपी ने कमरे में ही पड़े दराट से एक के बाद एक तीन वार करके युवती को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार पहला वार युवती की कलाई पर लगा।
दूसरा वार कंधे पर और आखिरी वार युवती की गर्दन पर। इससे युवती वहीं ढेर हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे घसीट कर दूसरे कमरे में ले गया और बेड के पीछे फेंककर फरार हो गया।
आरोपी को पकड़ने को बनाई थीं तीन टीमें
आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पूर्व पीड़ित की मां कल्पना देवी से फोन पर बात की थी। पुलिस पूछताछ में उसकी मां ने आरोपी धर्म सिंह के वारदात के समय घर में होने की बात कही।
पुलिस ने इस जानकारी के बाद तीन टीमों का गठन किया। इसमें से एक टीम मौके पर रही, दूसरी आरोपी के घर और तीसरी उसकी दबिश में हरियाणा को निकल गई।
आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद चंडीगढ़ के 43 सेक्टर भाग गया। इसके बाद उसकी लोकेशन 26 सेक्टर और मनीमाजरा के आसपास नजर आई। पुलिस ने इस बीच उसके दोस्त के घर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने रात भर चलाया अभियान
एसपी मोहित चावला ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने पूरी रात दबिश अभियान चलाकर मनीमाजरा से उसे गिरफ्तार किया है।
कल्पना देवी के बयान के आधार पर ही पुलिस ने आरोपी धर्म सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।