{"_id":"5bd87d11bdec22699e086fc6","slug":"sixth-class-student-murdered-after-kidnapping-in-solan-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्र का अपहरण कर हत्या, फिर मांगी 50 लाख की फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र का अपहरण कर हत्या, फिर मांगी 50 लाख की फिरौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामती पंचायत के कोठों स्कूल में छठी कक्षा के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी ने हत्या के बाद बच्चे के पिता को फोन कर फिरौती में मांगी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
उसी की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी विपिन नेपाल का रहने वाला है जो शिमला में मोबाइल की दुकान में काम करता है। पुलिस की पूछताछ में उसने जुर्म कबूल लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार को वह विपिन कोठों स्कूल के रास्ते पर बैठा था। जहां भगत सिंह निवासी शामती का 12 वर्षीय बेटा स्कूल के लिए जा रहा था। आरोपी बच्चे के साथ चलना शुरू हो गया और करीब एक किलोमीटर तक उसके साथ चलता रहा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में ऐसा आया आरोपी
उसने बच्चे को झांसे में लिया और जंगल की तरफ ले गया। जहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। छात्र की हत्या के बाद आरोपी ने उसके पिता के नंबर पर फोन कर सुबह ग्यारह बजे कॉल कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी।
पिता ने थाने पहुंचकर पूरी बात पुलिस को बताई। इसके बाद दोपहर दो बजे फिर फोन कर आरोपी ने 40 लाख रुपये मांगे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ अपहरण फिरौती मांगने व हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी गिरफ्तार छानबीन जारी: एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है । मामले के संबंध में छानबीन जारी है।