{"_id":"582c99014f1c1b7b388ff9e7","slug":"show-cause-notice-to-sbi-branch-manager-in-currency-exchange-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ने बैठाई जांच, ब्रांच मैनेजर से जवाबतलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसबीआई ने बैठाई जांच, ब्रांच मैनेजर से जवाबतलब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर से लाई गई नकदी के चुवाड़ी में बरामद होने के मामले में एसबीआई ने जांच बैठा दी है। शाखा प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आगामी चरण में बैंक कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी में है। बैंक प्रबंधक के अलावा अन्य कर्मचारियों पर भी मामले की गाज का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस को बरामद पत्र में दूरसंचार के माध्यम से बैंक में बात होने का खुलासा हुआ है। विभागीय जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर होशियारपुर से आए लोगों की बैंक में किस कर्मचारी से बात हुई थी। गौरतलब है कि चुवाड़ी के सुदली चौक में पुलिस ने साढ़े आठ लाख रुपये के पुराने नोट जब्त किए थे।
विज्ञापन
नोट जब्त करने की जब पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी तो गाड़ी में सवार टॉल प्लाजा के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को एक पत्र थमाया। यह पत्र एसबीआई की चुवाड़ी शाखा के नाम लिखा था। इसमें नौ लाख रुपये को सिक्कों में बदलने की बात कही गई थी। इसके बाद यह साफ हो गया कि होशियारपुर से ये सभी लोग एसबीआई शाखा में नोट बदलवाने आए थे।
विज्ञापन
बुुधवार को ‘अमर उजाला’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हमीरपुर स्थित एसबीआई नियंत्रक कार्यालय ने चुवाड़ी शाखा प्रबंधक से मामले में जवाबतलब किया। जवाब में शाखा प्रबंधक ने उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि
आरोपियों के कब्जे से बरामद पत्र उनसे बातचीत के बाद नहीं लिखा गया। अब नियंत्रक कार्यालय शाखा प्रबंधक से इस जवाब की पुष्टि के लिए मामले की छानबीन कर रहा है। इसमें कॉल डिटेल खंगालने की प्रक्रिया को भी शामिल किया गया है।
कॉल डिटेल खंगालेगा बैंक प्रबंधन: दुमेला
हमीरपुर में एसबीआई नियंत्रक एजीएम बीसी दुमेला ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सबसे पहले शाखा प्रबंधक से जवाब मांगा था। इसमें उसने किसी तरह की जानकारी न होने की बात कही है। अब बरामद पत्र और जवाब की सत्यता की जांच की जा रही है। इसमें कॉल डिटेल भी खंगाली जा सकती है। जल्द इस जांच के परिणाम सामने आएंगे।