फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla Rohru boy murdered by his friend in Europe visa case

यूरोप का वीजा लगवाने गुरुग्राम गए रोहड़ू के युवक को दोस्त ने मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 24 Jun 2019 07:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jun 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
shimla Rohru boy murdered by his friend in Europe visa case

यूरोप का वीजा लगाने के लिए छह माह पूर्व गुरुग्राम गए रोहड़ू के युवक की उसके दोस्त ने निर्मम हत्या कर दी थी। यह सनसनीखेज खुलासा वारदात के करीब छह महीने बाद अब जाकर हुआ है। यह युवक अपने एक दोस्त के पास गुरुग्राम गया था और लापता हो गया।

विज्ञापन


यही नहीं, पुलिस ने भी मृतक के शव को लावारिस समझ उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। लेकिन जांच में हत्या की बात सामने आई तो पुलिस ने मृतक युवक के दोस्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ करने के बाद ब्लाइंड मर्डर मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन


मृतक की पहचान ललित चौहान (28) गांव करछारी, रोहड़ू के रूप में हुई है। आरोपी की शिनाख्त तहसील रोहड़ू की कुई पंचायत के लोकेश (27) के रूप में हुई है। हत्या का आरोपी वीजा लगवाने वाली किसी कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हत्या के बाद मृतक के परिजनों को दोस्त के यूरोप जाने की बात कहकर करीब छह महीने तक गुमराह करता रहा। उसने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि पांच जनवरी को दोनों ने साथ मिलकर नशा किया। उसने ललित को अधिक नशीला पदार्थ देने के बाद उसकी हत्या कर दी।

आरोपी ने जांच में उगले कई राज

इसमें पैसों के लेन-देन को हत्या की वजह के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कि होटल मैनेजमेंट करने के बाद मृतक युवक दो साल थाईलैंड में रह चुका था। वह यूरोप जाने की तैयारी में था। ललित 23 दिसंबर को गुरुग्राम में दोस्त लोकेश के पास गया था।

चार जनवरी के बाद उसका परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया। हत्या को अंजाम देने के कुछ दिन बाद लोकेश अपने घर कुईं गांव में लौट आया। परिजनों ने आरोपी लोकेश से संपर्क किया तो उसने ललित के कभी दिल्ली में होने और कभी यूरोप चले जाने की बात कही।

परिजनों ने तीस मार्च को ललित के लापता होने की सूचना रोहड़ू पुलिस थाने में दी। आरोपी को साथ लेकर परिजन लापता युवक की तलाश के लिए दो बाद गुरुग्राम गए, लेकिन आरोपी उन्हें गुमराह करता रहा। इसके बाद अप्रैल में परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस थाने में ललित के लापता होने की शिकायत दर्ज की।

इसके आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की तो जनवरी में सेक्टर 29 में मिला लावारिस शव ललित चौहान का निकला। इसके बाद पुलिस लोकेश की तलाश में जुट गई। पुलिस के डर से लोकेश नेपाल निकल चुका था। 

यह है पूरा मामला

हरियाणा पुलिस को गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित रेस्टोरेंट के मैनेजर ने सात जनवरी, 2019 को सूचना दी कि उनके रेस्टोरेंट के पीछे एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। चिकित्सकों ने रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोट को मौत का कारण बताया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने अज्ञात शव का 11 जनवरी को अंतिम संस्कार करवा दिया। इसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को 21 जून को दिल्ली में दबोचा है। न्यायालय से रिमांड पर लेने के बाद आरोपी को हरियाणा क्राइम ब्रांच की टीम लाई। क्राइम ब्रांच टीम के सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने कहा आरोपी से मृतक युवक का मोबाइल, पासपोर्ट और एटीएम कार्ड सहित कुछ अन्य सबूत बरामद किए जाने हैं। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed