फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Police Registered Case Against Five Officers in HRTC Jobs Scam.

HRTC कंडक्टर भर्ती मामले में पूर्व एमडी समेत 5 पर मुकदमा

Wed, 15 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 15 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shimla Police Registered Case Against Five Officers in HRTC Jobs Scam.

अदालत के आदेश पर शिमला पुलिस ने मंगलवार को थाना सदर में कंडक्टर भर्ती मामले में एफआईआर दर्ज कर दी है। मामले की जांच डीएसपी रैंक का अफसर करेगा। शिमला पुलिस ने इस मामले को लेकर स्थानीय अदालत में याचिका दर्ज की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन


अदालत ने शिमला पुलिस को साल 2003-04 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल पथ परिवहन निगम में हुई 378 ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पज असिस्टेंट, कंडक्टर भर्ती में तत्कालीन एमडी समेत पांच अधिकारियों पर मुकदमा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


यह आदेश जिला एवं सत्र न्यायालय की सह न्यायिक दंडाधिकारी नेहा शर्मा की कोर्ट ने दिए हैं। आरोप है कि कंडक्टर भर्ती के चार साल बाद कथित गड़बड़ी की शिकायत तत्कालीन भाजपा सरकार के कार्यकाल में 2007 में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने शाहपुर निवासी अजय कुमार की शिकायत पर विजिलेंस जांच कराई, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। हालांकि जांच पूरी होने के बावजूद सरकार ने एफ आईआर दर्ज कराने के आदेश नहीं दिए।

सत्ता में आते ही कांग्रेस ने दरकिनार की जांच, दे दी नौकरी

Shimla Police Registered Case Against Five Officers in HRTC Jobs Scam.

2012 में कांग्रेस फिर सत्ता में आई और उसने भी विजिलेंस जांच को दरकिनार कर दिया। बताया जा रहा है कि विजिलेंस जांच में पता चला कि भर्ती के लिए निगम ने विज्ञापन तो 300 पदों के लिए किया लेकिन चयन 378 का कर लिया।

अकेले धर्मशाला डिविजन से ही 147 कंडक्टर चयनित किए गए। इनमें भी तत्कालीन परिवहन मंत्री के विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां से 73 और रोहड़ू से 35 लोग चयन सूची में थे। भर्ती में डिविजन स्तर पर कोई भी मेरिट नहीं बनी। भर्ती के दस्तावेजों में जमकर कटिंग और ओवर राइटिंग की गई थी। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि अदालत के आदेश पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर दिया है। 

इन्हें नामजद करने को कहा है कोर्ट ने
कोर्ट के आदेश में एचआरटीसी के तत्कालीन एमडी दलजीत सिंह डोगरा, तत्कालीन डीएम धर्मशाला व वर्तमान में जीएम आईएसबीटी कश्मीरी गेट एचके गुप्ता, तत्कालीन डीएम हमीरपुर एसपी चटर्जी, डीएम शिमला एमडी शर्मा और तत्कालीन डिविजनल मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन आरसी नेगी को एफ आईआर में नामजद करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed