फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla police caught three accused in ATM theft case.

शिमला में पकड़ा गया एटीएम हैंग कर पैसे उड़ाना वाला गिरोह

Mon, 18 Apr 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Apr 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
shimla police caught three accused in ATM theft case.
एटीएम हैंग कर ठगी को अंजाम देने वाले बड़े गिरोह का शिमला पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

एटीएम हैंग कर ठगी को अंजाम देने वाले बड़े गिरोह का शिमला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हरियाणा के मेवात के तीन शातिरों को शिमला में घूमते हुए पुलिस ने दबोच लिया। सात माह पहले शोघी के एक एटीएम को हैंग कर ये शातिर 14 हजार उड़ा ले गए थे।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस शातिरों तक पहुंची। पुलिस को संदेह है कि पूरे प्रदेश में हुए इस तरह के मामलों में इस गिरोह का हाथ हो सकता है। दूसरे राज्यों में गिरोह के सक्रिय होने का संदेह पुलिस ने जताया है। पुलिस एटीएम सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपी शाहिद (30) तक पहुंची और धर दबोचा।
विज्ञापन


ये शोघी में घूम रहा था। पुलिस ने फुटेज की मदद से तस्वीरों को शोघी और आसपास बांटा था। लोगों ने इसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में इसने दो शातिरों के नाम उगले। इन्हें भी पुलिस ने शहर में घूमते हुए धर दबोचा। इनकी पहचान नकीब खान (30) और मुहम्मद इरशाद (24) हरियाणा, मेवात के रुप में हुई है। पुलिस अधीक्षक शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें 20 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता रमेश  24 अक्तूबर 2015 को शोघी बाजार स्थित पीएनबी बैंक एटीएम में पैसे निकालने गया।

वहां आरोपी शाहिद पहले से मौजूद था। रमेश ने एटीएम कार्ड को स्वैप किया, मगर दी गई कमांड के मुताबिक एटीएम से दो हजार रुपये नहीं निकले। वह बाहर आ गया। कुछ ही देर बाद उसे अकाउंट से 14000 रुपये निकलने का मेसेज मिला। उसने शिकायत थाना बालुगंज में दी थी।

ऐसे पैसे उड़ाते थे शातिर

shimla police caught three accused in ATM theft case.
शातिर बड़ी चालाकी से अकाउंट से पैसे उड़ाने का काम करते थे। एटीएम में पहले से मौजूद रहते थे।

शातिर बड़ी चालाकी से अकाउंट से पैसे उड़ाने का काम करते थे। एटीएम में पहले से मौजूद रहते थे। इस दौरान वे दूसरों की मदद करने का ड्रामा रचते थे। कार्ड होल्डर के पासवर्ड को याद कर लेते थे। इसी बीच अगर ट्रांजेक्शन नहीं होती थी तो मदद के लिए आगे आ जाते थे और मशीन को हैंग कर देते थे।

इसके बाद कैंसिल की कमांड काम नहीं करती। वे एटीएम कार्ड धारक को मशीन खराब होने की बात कहकर भेज देते थे। उसके जाते ही मशीन को दोबारा से आर्डर में लाकर याद किया पासवर्ड डालते और अमाउंट डाल कर पैसे उड़ा देते थे।

सीसीटीवी फुटेज से मिली कामयाबी
पुलिस ने अक्तूबर माह में ही उक्त एटीएम की सीसीटीवी फुटेज निकाल कर ठगी के आरोपी शाहिद की फोटो पूरे शोघी बाजार में बांटी। शुक्रवार शाम को शाहिद को शोघी बाजार में देखा गया। इसकी सूचना थाना बालुगंज को लगी।

आरोपी ने बाजार से कंबल खरीदा। इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने पूछताछ के दौरान क्षेत्र में पहुंचे इसके दो और साथियों को भी खोज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed