शिमला भेजी जाती थी कालगर्ल्स, ऐसे लगती थी जिस्म की बोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में देह व्यापार का धंधा खूब फल फूल रहा है। ऑनलाइन जिस्म का सौदा लगता है। एक रात के लिए 10 से 15 हजार रुपये वसूल होते हैं। पुलिस ने नाटकीय ढंग से इसका भंडाफोड़ किया है। सौदा तय होने के बाद कॉल गर्ल होटल के कमरे तक पहुंचाई जाएगी।
इससे पहले कॉल गर्ल की फोटो बाकायदा व्हाट्सऐप पर भेजी जाती है। सूरत और फिगर पर दलाल बोली लगाते हैं। सौदा पक्का होने के बाद दलाल खुद लड़की को होटल तक ड्रॉप करता है। पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी इसमें फंस गए।
शिमला के शोघी के पास सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद पकड़े गए दो दलाल शिमला एस्कार्ट सर्विस पहले चंडीगढ़ से बैठ कर चला रहे थे लेकिन जब शिमला से ज्यादा डिमांड आने लगी तो करीब एक महीने पहले यहीं आकर अपने अवैध कारोबार की जड़े मजबूत करने लगे।
धंधा चलाने के लिए किराए का कमरा
इस दौरान शिमला के कई होटलों में कॉल गर्ल्स को भेजा और ग्राहकों से अच्छी खासी रकम भी वसूल की। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर है। आरोपियों ने शोघी में किराये पर कमरा ले रखा था। इसका मासिक किराया वह नौ हजार रुपये चुकाते थे।
आरोपी देह व्यापार में संलिप्त हैं। इस बात की भनक आसपास किसी को भी नहीं थी। यह खुद को कारोबारी बताते थे। यह लड़कियों को चंडीगढ़ से बुलाते थे और उन्हें होटलों में भेजते थे। आरोपियों के पास कॉल गर्ल्स की लंबी चौड़ी एक लिस्ट है।
आरोपियों के साथ जो दो डांसर लड़कियां पकड़ी गई थी, वह पहली बार शिमला आई थी। हालांकि उन्होंने पुलिस को बताया कि देह व्यापार से उन्हें कुछ लेना देना नहीं है उनसे कहा गया था कि होटल में उन्हें डांस करना है।
पहले व्हाट्सऐप करो होटल का मैन्यू कार्ड
स्मार्ट पुलिस को सूचना मिली थी कि शिमला शहर में बाहरी राज्य के दो व्यक्ति सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने खुफिया तंत्र सक्रिय कर दिया और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया।
इनमें से एक आरोपी के मोबाइल नंबर पर कॉल किया और एक कॉल गर्ल की मांग रखी। आरोपी ने कहा कि क्या आप होटल में ठहरे हो? हां कहने पर आरोपी ने उस होटल का मैन्यू व्हाट्सऐप करने के लिए कहा ताकि वह इस बात को पक्का कर लें कि कोई उनके साथ धोखा तो नहीं कर रहा। पुलिस ने व्हाट्सऐप पर मेन्यू कार्ड भेज दिया।
व्हाट्सऐप पर भेजी लड़कियों की फोटो
फर्जी ग्राहक बनी पुलिस ने दलालों से लड़कियों के फोटो भेजने के लिए कहा। दलाल ने व्हाट्सऐप पर लड़कियों की फोटो भेजी। लड़कियों की सूरत और फिगर को दिखाकर दलाल सौदेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने अपनी पूर्व योजना के मुताबिक अलग अलग ग्राहक बनकर होटलों में बु्लाया था।
10 हजार में हुआ एक रात का सौदा
दलालों को जब अच्छी तरह से यह यकीन हो गया कि यहां सौदा करने में कोई हर्ज नहीं है। तो उन्होंने कहा कि एक रात के लिए वह पंद्रह हजार लेंगे। लड़की को होटल तक पहुंचाएंगे, लेकिन फर्जी ग्राहक बनकर बात कर रही पुलिस ने कहा कि 15 हजार बहुत ज्यादा है। इस पर दलाल ने कहा 13 हजार से एक पैसा कम नहीं होगा। बात होते होते 10 हजार में फाइनल हो गई। होटल के समीप जैसे ही दलाल लड़की लेकर पहुंचे पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
दलालों से पूछताछ जारी : नेगी
एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि आरोपी रिमांड पर है और उनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद ही इस मामले पर स्थिति साफ होगी। पुलिस हर पहलू पर मामले की तहकीकात कर रही है।