{"_id":"d4af256b2dd8c64bfa84eff0018e3076","slug":"seven-year-child-raped-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्षीय मासूम से दुराचार, आरोपी ग्यारह साल का ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात वर्षीय मासूम से दुराचार, आरोपी ग्यारह साल का
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 30 Mar 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश मंडी जिला में सात वर्षीय मासूम के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। हैरानी इस बात की है कि दुराचार को अंजाम देने वाला आरोपी मात्र 11 वर्ष का नाबालिग है।
विज्ञापन
आरोपी ने उस समय मासूम से दुष्कर्म को अंजाम दिया जब बच्ची गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दुराचार का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मामला सरकाघाट क्षेत्र का है। यहां एक गांव में बच्चे हर रोज की तरह खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर दूसरी जगह पर ले गया। यहां आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़ित बच्ची की मां को घटना का पता लगने पर परिजनों ने पुलिस चौकी हटली में इस संदर्भ में शिकायत दर्ज करवाई।
वहीं वारदात से गांव सहित आसपास के लोग सदमे में हैं। पुलिस केस के संदर्भ में आरोपी बच्चे से पूछताछ कर रही है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।