बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 8 जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना में पंडोगा के पास एक निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेतों में जा लुढ़की। हादसे में आठ स्कूली बच्चे जख्मी हो गए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है।
घटना के वक्त बस में लगभग 20 बच्चे मौजूद थे। उधर, सूचना मिलते ही पंडोगा चौकी प्रभारी ज्ञान चंद अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की आगामी कानूनी छानबीन शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को एक निजी स्कूल की बस स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी वक्त पंडोगा के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और साथ लगते खेतों में लुढ़क कर पलट गई।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
जोरदार धमाके की आवाज एवं बच्चों के चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फौरन बस से घायल बच्चों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार बच्चों को अधिक चोटें आई हैं।
उधर, चौकी प्रभारी ज्ञान चंद ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में बस चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ के करीब बच्चों को चोटें आई हैं। जिनका अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। वहीं अन्य बच्चों को सुरक्षित अभिभावक अपने साथ ले गए हैं। सभी का उपचार करवाया गया है।