फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ruckus in sarkaghat after Married woman committed suicide, her side fiercely created uproar

विवाहिता ने की आत्महत्या, मायका पक्ष ने जमकर किया हंगामा

Thu, 28 Nov 2019 10:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलद्वाड़ा/सरकाघाट (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलद्वाड़ा/सरकाघाट (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
ruckus in sarkaghat after Married woman committed suicide, her side fiercely created uproar
सांकेतिक तस्वीर

पंचायत समैला के एक गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। इसी दौरान मायका पक्ष भी मौके पर पहुंच गया और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए गए कि प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन

इस दौरान हत्या का अंदेेशा जताते हुए यह सवाल भी उठाया कि मृतका को फंदे से मायका पक्ष से पहुंचने के पहले क्यों उतारा? स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

धर्मपुर थाना से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। आरोपों के तहत पुलिस ने मृतका के पति, सास-ससुर और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि, देर रात तक मायके वाले ससुराल में काफी संख्या में पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक वहां माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय विवाहिता ने वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


मृतका का पति दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह इन दिनों घर आया हुआ है। पत्नी पति संग दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन पति ने उसे दिल्ली ले जाने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि पति पत्नी में कुछ कहासुनी हुई और पत्नी ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर वार्ड पंच और प्रधान मौके पर पहुंचे। इस दौरान मायका पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति को बिगड़ती देखकर हटली थाना और सरकाघाट से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया और डीएसपी चंद्रपाल सिंह सहित अन्य पुलिस बल ने स्थिति को संभाला। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति, ससुर, सास और ननद को गिरफ्तार किया है। एसपी मंडी ने कहा कि चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीएसी की धारा 306,498 ,34 के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed