खादी आश्रम में कर्मचारी ने किया 8 लाख का गबन, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग स्थिति खादी आश्रम में 8 लाख के गबन का एक मामला सामने आया है। ठियोग पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक खादी आश्रम शिमला के ऑडिटर किरण किशोर ने पुलिस में दी शिकायत में
बताया है कि ठियोग खादी आश्रम के कर्मचारी रमेश चंद वर्मा ने खादी आश्रम ठियोग में 8,76,829 रूपये का गबन किया है। गबन का यह मामला ऑडिट करते वक्त सामने आया है। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने काफी माल को बिना सही प्रक्रिया अपनाए माल की बिक्री की।
ऑडिट करते वक्त सामने आया घपला
साथ ही उस माल की जानकारी अकाउंट में भी दर्ज नहीं की। इसी वजह से जब आडिट शुरू हुआ तो घपले की परतें खुलती चली गई। आडिट में हुए खुलासे के बाद ही आडिटर ने ठियोग थाने में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने मामला
दर्ज कर लिया है। डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि आडिटर की शिकायत के आधार पर कर्मचारी रमेश चंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 व 409 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।