हमीरपुर कॉलेज में हिंसा, छात्रों में हाथापाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में छात्र संगठनों के कार्यकर्ता सोमवार को आपस में भिड़ गए। घटना के बाद कालेज परिसर में माहौल गरमा गया है। परिसर में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने मामले को शांत करवाया।
घटना के बाद दोनों छात्र संगठन एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। कालेज गेट पर हुए हंगामे के बाद दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की में एक दुकान के काउंटर का शीशा भी टूट गया।
फिलहाल हिंसा के बाद यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। मारपीट में दोनों संगठनों के कुछ कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं।
प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा
जानकारी के अनुसार सोमवार को एसएफआई कार्यकर्ता कॉलेज गेट पर छात्र समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता वहां से गुजरे। दोनों ओर से कुछ शब्दे कहे गए, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में कहासुनी शुरू हो गई तथा बात मारपीट तक पहुंच गई।
मारपीट धक्का मुक्की में सड़क किनारे स्थित दुकान के काउंटर में छात्र जा घुसे और शीशा टूट गया। कॉलेज परिसर में तैनात पुलिस ने मामले को जल्द ही काबू कर लिया और उसके बाद एसएफआई कार्यकर्ताओं ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत कॉलेज प्राचार्या और पुलिस थाना में की है।
कॉलेज प्राचार्या चंचल कपूर का कहना है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की शिकायत की है। मारपीट की घटना कॉलेज परिसर के बाहर हुई है।