{"_id":"c6b8969416fa177e9ad1086aaf60dff9","slug":"robbery-case-at-una-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार की नोंक पर लूटे हजारों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियार की नोंक पर लूटे हजारों
ब्यूरो/अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
Updated Tue, 07 Oct 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में भगवान परशुराम चौक पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पैसे जमा करवाने पहुंचे कामगार से दो युवकों ने हथियार की नोक पर साढे़ 13 हजार रुपये लूट लिए। बैंक में सीसीटीवी कैमरा खराब होने की वजह से लुटेरों के फोटो कैमरे में नहीं आ सके।
विज्ञापन
हालांकि, लूटपाट की घटना बैंक परिसर से बाहर हुई। लेकिन लूटपाट से पहले अज्ञात लुटेरे बैंक परिसर में भी प्रवासी कामगार के पीछे लगे रहे। पुलिस के मुताबिक बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाला प्रवासी कामगार सीता राम पैसे जमा करवाने के लिए संतोषगढ़-नूरपुर बेदी मार्ग पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में मंगलवार दोपहर के वक्त पहुंचा।
विज्ञापन
लूटपाट की मंशा से सीताराम का पीछा कर रहे दो अज्ञात युवक भी बैंक में ही सीताराम के पीछे आ घुसे। सीता राम जैसे ही पैसे जमा करवाने कैशियर के पास गया। कैशियर ने उसे थोड़ी देर रुकने को कहा। इतने में सीता राम बैंक के बाहर गया, जहां बैंक में घुसे दो युवकों ने हथियार की नोक पर उससे लगभग साढे़ 13 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बैंक परिसर में लगे कैमरे खराब होने के चलते लूटपाट करने वाले युवकों के चेहरे साफ तौर पर पहचाने नहीं जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस चौकी इंचार्ज सुशील गुलेरिया का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस बारे में पुलिस के पास अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है।