{"_id":"9ab8e9043b30b8d28813c6bf7ae719c9","slug":"robbery-at-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर बंद करते ही पहुंच गए नकाबपोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शटर बंद करते ही पहुंच गए नकाबपोश
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Tue, 06 Jan 2015 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन में शातिरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। स्मार्ट पुलिस शातिरों के आगे बेबस दिख रही है। गन प्वाइंट पर लूट का मामला के एक दिन के बाद ही रविवार सोलन में स्नैचिंग का मामला सामने आया है। तीन नकाबपोश सोलन बाइपास में एक किराना दुकानदार से 45 हजार छीनकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने स्नैचिंग का मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में कारोबारी ललित गुप्ता ने कहा है वह बाइपास सोलन में किराना की दुकान करता है। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे उसने दुकान बंद की।
विज्ञापन
शटर बंद करके वह सड़क पर पहुंचा। इसी बीच तीन नकाबपोश लड़के आए और उसके कंधे से बैग छीनकर भाग गए। बैग में करीब 45 हजार रुपए थे। बैग में कुछ जरूरी दस्तावेज भी थे। मामले की शिकायत पुलिस चौकी में की गई है। नाकाबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस मामले की छानबीन करती रही, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। उधर, सोलन में स्नैचिंग और लूट के मामलों को लेकर पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। उधर एसपी सोलन डा. रमेश छाजटा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असल तस्वीर साफ होगी।