फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   robbery at sbi bank in hamirpur.

32 लाख की चोरी के मामले से नहीं उठा पर्दा

Sun, 17 Aug 2014 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Aug 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
robbery at sbi bank in hamirpur.

नादौन की एसबीआई ब्रांच से बैग में रखे 32 लाख रुपये उड़ाने के मामले में गिरफ्तार युवक से अभी तक पूछताछ नहीं हो पाई है। युवक की तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों के मुताबिक युवक को पीलिया की शिकायत है।

विज्ञापन


पुलिस रिमांड मिलने के बाद से युवक बीमार है। पुलिस के कड़े पहरे के बीच युवक का उपचार चल रहा है। युवक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने युवक का पुलिस रिमांड हासिल किया था।
विज्ञापन


घटना के दिन सीसीटीवी फुटेज में युवक काफी देर तक बैंक में घूमता दिखाई दे रहा है। बैग चुराने वाले बच्चे भी युवक के साथ खड़े दिखाई दिए। हेड कैशियर के आते ही युवक बाहर चला जाता है और फिर बच्चे जैसे ही बैग लेकर बाहर जाते हैं, युवक बैंक के अंदर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक अंदर आकर हेड कैशियर के साथ कुछ बात करता है। इन सब बातों से पुलिस को युवक पर संदेह पैदा हुआ। पुलिस की मानें तो पूछताछ के दौरान युवक के बयान अलग-अलग होने के कारण उसे दो दिन पहले गिरफ्तार किया था।

उधर, थाना प्रभारी जसवीर ठाकुर का कहना है कि युवक की तबीयत ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। तबीयत ठीक होते ही युवक से कड़ी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed