{"_id":"5d8a21ea8ebc3e0152559928","slug":"retired-electricity-board-employee-hangs-himself-in-drug-addiction-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा निवारण केंद्र में सेवानिवृत्त बिजली बोर्ड कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशा निवारण केंद्र में सेवानिवृत्त बिजली बोर्ड कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 24 Sep 2019 07:32 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Sep 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा जिले में नूरपुर नशा निवारण केंद्र में नशा छुड़वाने आए एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मदन लाल (64) डन्नी का रहने वाला था और बिजली बोर्ड से फोरमैन के पद से सेवानिवृत्त हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मदन को शराब की इतनी ज्यादा लत लग गई थी कि परिवार वालों ने उसे पिछले महीने नशा निवारण केंद्र नूरपुर में दाखिल करवाया दिया।
हालांकि कुछ समय बाद मदन को परिवार वाले स्वेच्छा से घर ले गए, लेकिन शराब की लत नहीं छूटने पर 23 सितंबर को दोबारा उसे नशा निवारण केंद्र में दाखिल करवा दिया। नशे की हालत में मदन को केंद्र के प्रभारी अमित कुमार ने बिस्तर पर लेटा दिया।
विज्ञापन
शाम को रोजाना की तरह केंद्र प्रभारी मरीजों को सैर करवाने ले गए। इसके बाद जब प्रभारी वापस केंद्र में पहुंचे तो देखा कि मदन ने बिस्तर की चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। नूरपुर थाना प्रभारी मोहन भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।