फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   retire army solider fired his father at mandi.

रिटायर फौजी ने पिता पर दाग दीं तीन गोलियां, मौत

Sat, 13 Jun 2015 09:40 AM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
retire army solider fired his father at mandi.

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की जुकैण पंचायत के मतेहड़ी गांव में सेना से रिटायर्ड फौजी ने जमीनी विवाद को लेकर पिस्तौल से गोलियां दाग कर पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को हमीरपुर जिला के भरेड़ी में धरदबोचा।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मतेहड़ी गांव निवासी व स्वास्थ्य विभाग से निरीक्षक पद से रिटायर उदय भानु (62) पर उसके बड़े बेटे विजय कुमार (38) ने अपनी पिस्तौल से तीन राउंड दागे, जो पिता उदय भानु की छाती व सिर में लगे। गोलियों की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उदय भानु को उपचार के लिए नबाही के प्राइवेट क्लीनिक में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उदय चार साल पहले ही स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हुए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार

retire army solider fired his father at mandi.

उदय भानु की पहली शादी बलद्वाड़ा तहसील के बरोट गांव से हुई थी। नब्बे दशक में पहली पत्नी की मौत हो गई। पहली पत्नी के तीनों बच्चे अपने नैनिहाल में पढ़े। विजय सेना में भर्ती हो गया। सेना से रिटायर्ड होने के बाद विजय ने नैनिहाल में ही मकान बनाया और अपने दोनों भाईयों के साथ रह रहा है। उदय ने दूसरी शादी कर ली थी और पैतृक गांव मतेहड़ी में रह रहा था। दूसरी पत्नी से आठ साल का बेटा है।

उदय के भाई ओम पाल ने बताया कि आरोपी विजय कुमार संपत्ति का बंटवारा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। उदय ने पंचायत और सरकाघाट पुलिस थाना में भी शिकायत दी थी और सुरक्षा की मांग की थी। डीएसपी संजय भाटिया ने बताया कि आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके पर तीन खाली कारतूस भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed