फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape with teacher in una

मकान मालिक के बेटे ने तकिए से मुंह दबाकर टीचर से किया दुराचार

Fri, 16 Jun 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Fri, 16 Jun 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
rape with teacher in una

हिमाचल के जिला ऊना के उपमंडल अंब के एक स्कूल की अध्यापिका ने मकान मालिक के 25 वर्षीय बेटे पर दुराचार एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश के अन्य जिले की रहने वाली 27 वर्षीय अध्यापिका ने पुलिस में शिकायत में आरोप लगाया है कि वह 2016 से उक्त स्कूल में कार्यरत है और फरवरी माह में स्कूल के पास ही एक मकान में किराये पर कमरा लिया हुआ है। 
विज्ञापन


बुधवार को रोजाना की भांति उसने मकान मालिक के परिवार के साथ रात के पौने आठ बजे भोजन किया और रात के लगभग दस बजे वह सोने के लिए ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में आ गई। वह टीवी देखने के बाद सो गई। शिक्षिका ने कहा कि वह दरवाजे की कुंडी लगाना भूल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नींद खुली तो बेड पर बैठा था

rape with teacher in una

पीड़िता ने बताया कि वीरवार सुबह सवा चार बजे उसकी नींद खुली तो उसने पाया कि मकान मालिक का बेटा उसके बेड पर बैठा था। उसने तकिए से पीड़िता का मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। महिला के अनुसार युवक ने उसे इस संबंध में किसी को बताने के लिए धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। 

सुबह पांच बजे महिला ने इस संबंध में फोन पर अपने पति को मामले की सारी जानकारी दी। इस संबंध में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 452, 376, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed