पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सदर में जिला मुख्यालय में किराये के मकान में रहने वाले एक प्रवासी परिवार की पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। स्थानीय निवासी व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप है।
यह मामला तीन दिन पहले हुआ है लेकिन, पीड़ित बच्ची को पेटदर्द की शिकायत होने पर उसने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने पुलिस थाना सदर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति शादीशुदा है और उसकी उम्र 47 साल है। वह बच्ची के परिजनों और बच्ची के जानने वाला बताया जा रहा है। आरोपी जिला मुख्यालय के साथ लगते एक गांव का ही रहने वाला है।
आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
वह रोजाना बच्ची को टॉफी और चॉकलेट देता था। पीड़ित जिस किराये के मकान में रहती है, उससे कुछ ही दूरी पर आरोपी दुकान करता है। उसने पीड़ित को चॉकलेट देने के बहाने बुलाया और उसके साथ यह हरकत कर डाली। मामले की सूचना मिलते ही एएसपी हमीरपुर भी स्वयं थाना पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल का कहना है कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित के परिजनों के बयान कलमबद्ध करने की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। अब पीड़ित का मेडिकल करवाया जाएगा।