फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape victim girl was alone on mall road shimla

शिमला दुष्कर्म मामला: मालरोड पर अकेली थी पीड़ित छात्रा, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 30 Apr 2019 10:29 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
rape victim girl was alone on mall road shimla
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती रविवार को स्कैंडल प्वाइंट पर अकेले घूम रही थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि रविवार शाम करीब पौने सात बजे रिज मैदान क्षेत्र के कैफे में कुछ खा रही थी। इस दौरान छात्रा के साथ कोई नहीं था।

विज्ञापन


बदमाशों के फरार होने के बाद युवती ने पुलिस को फोन करके घटना के बारे जानकारी दी। पुलिस थाना ढली में रात करीब साढ़े दस बजे फोन आया। इसमें एक युवती ने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।
विज्ञापन


वह अर्धनग्न अवस्था में ढली क्षेत्र के जंगल में है। इसके बाद पुलिस पीड़ित छात्रा के बताए ठिकाने पर गए, महिला पुलिस कांस्टेबल भी मौजूद थी। महिला पुुलिस कर्मी युवती को थाने में लाई और उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी पहुंचे डीआईजी स्पेशल वार्ड में दर्ज किए बयान

शहर में नर्सिंग की छात्रा के साथ चलती कार में दुराचार की घटना का पता चलते ही डीआईजी आसिफ जलाल सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस टीम के साथ आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे। इनके साथ एसपी ओमापति जमवाल और ढली थाना के प्रभारी भी मौजूद रहे।

पीड़ित छात्रा का अस्पताल में मेडिकल चल रहा था।  मेडिकल के बाद तुरंत छात्रा को अस्पताल के स्पेशल वार्ड के कमरा नंबर 633 में ले जाया गया। यहां आईजी ने खुद छात्रा से इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

सूत्रों के अनुसार बयान दर्ज करवाने के वक्त भी छात्रा काफी सहमी हुई थी। डीआईजी ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस छात्रा का पूरा सहयोग करेगी। पूछताछ के दौरान इस कमरे को सील कर दिया था।

अस्पताल कर्मियों को भी यहां जाने की अनुमति नहीं दी गई। डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में पीड़ित छात्रा के बयान लिए गए। सुबह करीब छह बजे ढली पुलिस की एक टीम छात्रा को मेडिकल के लिए आईजीएमसी लेकर पहुंची थी। बाकायदा डीआईजी ने फोन कर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम को मौजूद रहने को कहा था ताकि जल्द मेडिकल करवाया जा सके।

मामले की जांच में देरी न हो, इसके लिए अस्पताल परिसर में ही युवती के बयान लिए गए। पुलिस के अनुसार मेडिकल में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed