फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape victim delivers child in hospital sirmour himachal pradesh

दुराचार पीड़ित नाबालिग ने दिया शिशु को जन्म

Tue, 10 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 10 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
rape victim delivers child in hospital sirmour himachal pradesh
गौरतलब है कि नौंवीं कक्षा की छात्रा के साथ उसी स्कूल के एक शिक्षक ने दुराचार किया था।

दुराचार की शिकार हुई नाबालिग छात्रा ने एक शिशु को जन्म दिया है। पुलिस सुरक्षा के बीच सोमवार को नाबालिग का एक अस्पताल में प्रसव हुआ। ममाला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। सूत्र बताते हैं कि नाबालिग ने बेटे को जन्म दिया है। अब डीएनए टेस्ट के जरिए भी पुलिस दुराचार के इस मामले की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास करेगी। पुलिस अब नवजात शिशु का डीएनए करके उसे जांच के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही नौंवीं कक्षा की छात्रा के साथ उसी स्कूल के एक शिक्षक ने दुराचार किया था। आरोप है कि जब एक शिक्षक ने छुट्टी हो जाने के पश्चात छात्रा को अपने कमरे में भेज कर उसके साथ दुराचार किया लेकिन नाबालिग छात्रा के गर्भवती हो जाने पर इस बात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों ने बीते पहली अप्रैल को रेणुका थाने में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। आरोपी शिक्षक अभी न्यायिक हिरासत में है। इसी महीने नाबालिग को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसे माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर सुरक्षा भी मुहैया करवाई गई। छात्रा की सुरक्षा के लिए अस्पताल में चार पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। सोमवार को छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणुका थाने के एसएचओ देवानंद गुलेरिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अब अगली कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस नवजात शिशु का डीएनए करवा कर उसे जांच के लिए भेजेगी। इसके पश्चात पुलिस आगामी कार्यवाही अमल में लाएगी। फिलहाल नाबालिग छात्रा व उसका नवजात शिशु दोनों ही स्वस्थ हैं तथा उन्हें अभी भी कुछ दिनों तक पुलिस सुरक्षा में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed